शनिवार को खेले जाने वाले खिताबी मुकाबले में हांगकांग का सामना मिस्र से होगा, जिसने दूसरे सेमीफाइनल में अमेरिका को 2-1 से हराया।
भारत के लिए एकमात्र जीत दीपिका पाल्लीकल ने हासिल की। दीपिका ने तेज लिंग लियू को 11-4, 10-12, 11-8, 11-6 से पराजित किया लेकिन अन्वेषा रेड्डी विंग तोंग के खिलाफ 10-12, 8-11-8, 6-11 से हार गईं।
तीसरे मुकाबले में सुरभि मिश्रा को भी हार का सामना करना पड़ा। उन्हें कारमेल ली ने 11-9, 8-11, 11-9, 11-9 से पराजित किया।
शुक्रवार को पांचवें और आठवें स्थान के लिए खेले गए प्ले-ऑफ मुकाबलों में इंग्लैंड ने मलेशिया को 2-0 से और कनाडा ने न्यूजीलैंड को 2-0 से पराजित किया।
इसके अलावा नौवें और 12वें स्थान के लिए हुए मुकाबले में फ्रांस ने आस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया जबकि जर्मनी ने दक्षिण अफ्रीका को 2-1 से पटखनी दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।