बलजीत की आंख की स्थिति अब भी गंभीर
पुणे में अभ्यास के दौरान बलजीत की आंख में गोल्फ गेंद से चोट लग गई थी। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में एम्स लाया गया था। डॉक्टरों ने तत्काल उनका ऑपरेशन किया। डॉक्टरों का कहना है कि चोट के कारण उनकी आंख बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
डॉक्टरों का कहना है कि बलजीत ऑपरेशन के बाद भी खेलने की स्थिति में नहीं आ सकेंगे। चोट के कारण उनके आंख की रेटिना, कार्निया और लेंस को नुकसान पहुंचा है।
ऑप्थालमोलॉजी विभाग के सहायक प्रोफेसर तुषार अग्रवाल ने आईएएनएस को बताया, "बलजीत की आंख की चोट काफी गंभीर है। हमने प्राथमिक इलाज कर दिया है। तीन-चार दिनों के बाद ही पता चल सकेगा कि वह आगे ठीक से देख पाएंगे या नहीं। हमें उनका एक और ऑपरेशन करना पड़ सकता है। हालांकि यह उनकी बाईं आंख की क्षमता पर निर्भर करेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications