Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रीलंका को पहली पारी में मिली 150 रनों की बढ़त

पाकिस्तान ने पहली पारी में मात्र 90 रन बनाए थे। श्रीलंका को सस्ते में समेटने में तेज गेंदबाज उमर गुल और स्पिनर सईद अजमल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। दोनों गेंदबाजों ने चार-चार विकेट लिए।

श्रीलंका की ओर से कप्तान कुमार संगकारा ने सर्वाधिक 87 रन बनाए। संगकारा ने अपनी 150 गेंदों की पारी के दौरान नौ चौके लगाए। वह पहले दिन की समाप्ति पर 81 रनों पर नाबाद लौटे थे।

इसके अलावा थरंगा पारानाविताना (26), थिलन समरवीरा (21), तिलकरत्ने दिलशान (20) और एंजोलो मैथ्यूज (27) ने अपने कप्तान का भरपूर साथ दिया।

खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोए 23 रन बना लिए थे। खुर्रम मंजूर 12 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि फवद आलम ने 11 रन बनाए थे।

इससे पहले, श्रीलंका ने मैच के पहले दिन रविवार को नुवान कुलसेकरा, अजंता मेंडिस और थिलन तुषारा की घातक गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान को 36 ओवरों में 90 रनों पर समेट दिया था। पाकिस्तान के लिए पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने सर्वाधिक 39 रन बनाए।

मलिक ने अपनी 88 गेंदों की नाबाद पारी के दौरान पांच चौके लगाए। मलिक समेत सिर्फ तीन बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर सके। सलामी बल्लेबाज फवद आलम ने 16 और मध्यक्रम की रीढ़ कहे जाने वाले मोहम्मद यूसुफ ने 10 रन बनाए।

इसके अलावा सलामी बल्लेबाज मंजूर (3), कप्तान यूनुस खान (0), मिस्बाह उल हक (0), अकमल (9), अब्दुर रउफ (0), उमर गुल (1), मोहम्मद आमिर (2) और अजमल (0) ने निराश किया। श्रीलंका की ओर से कुलसेकरा ने चार, मेंडिस ने तीन, तुषारा ने दो और एंजेलो मैथ्यूज ने एक विकेट हासिल किए।

तीन मैचों की श्रृंखला में श्रीलंका 1-0 से आगे चल रहा है। गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान पर नाटकीय जीत हासिल की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+