नई दिल्ली। भारत की आन-बान-शान सायना नेहवाल ने एक बार फिर से देश को गौरवान्वित होने का मौका दिया है। सायना नेहवाल इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में इंडोनेशिया की हना रमादिनी को हराकर विश्व रैंकिंग में नंबर एक पर पहुँच गईं हैं। यह मुकाम हासिल करने वाली वो पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।
आज हुए रोमांचक मुकाबले में सायना नेहवाल ने हना को सीधे सेट्स में 21-15 और 21-12 के अंतर से हराकर यह विश्वकीर्तिमान स्थापित किया है। इससे पहले नंबर वन की पोजिशन पर चीन की ली जूरी थीं लेकिन वो अभी चोटिल हैं और पिछले काफी समय से खेल से दूर हैं इसलिए उनको इस जगह से हटा दिया गया है।
महिला बैडमिंटन विश्व रैंकिंग में नंबर 1 बनीं सायना नेहवाल
भारत की इस मेधावी बेटी को देश के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी ट्विटर पर बधाई देते हुए कहा है कि हमें तुम पर गर्व है सायना।
Congrats Saina Nehwal on becoming World no 1 in Badminton; well deserved honour; best wishes for Indian Open Semi Final #PresidentMukherjee
— President of India (@RashtrapatiBhvn) March 28, 2015