ओपन फाइनल: ताइवान की ताइ जू यींग से हारीं सिंधु
नई दिल्ली। भारत की शटलर सिल्वर क्वीन पीवी सिंधु हांग-कांग ओपन सीरीज के फाइनल में ताइवान की ताइ जू यींग से हार गई हैं। यींग ने उन्हें 21-15, 21-17 से हराया।
सिंधु और ताइ के बीच यह अब तक का आठवां मुकाबला था। इससे पहले चार मैचों में ताइ विजयी रहीं थीं जबकि तीन में सिंधु ने बाजी मारी थी।
सायना नेहवाल को हराने वाली को सिंधु ने हराया
आपको बता दें इससे पहले रियो ओलम्पिक में भारत को रजत पदक दिलाने वाली सिंधु ने हांगकांग कोलोजियम में हुए सेमीफाइनल मुकाबले में स्थानीय खिलाड़ी चेयुंग नगान यी को 21-14, 21-16 से मात देते हुए फाइनल का टिकट कटाया था। यह मुकाबला 46 मिनट तक चला था। नगान ने भारत की ही स्टार खिलाड़ी सायना नेहवाल को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।
Chinese Taipei’s Tai Tzu defeats PV Sindhu 21-15, 21-17 to lift Hong Kong Open Super Series Women’s Singles Title.
— ANI (@ANI_news) 27 November 2016
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
