चेन्नई, 23 अगस्त (आईएएनएस)। मौजूदा चैम्पियन कर्नाटक ने रविवार को मुंबई को चार विकेट से पराजित कर अखिल भारतीय बुची बाबू क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
लीग दौर के मैच समाप्त होने के बाद ग्रुप ए से असम, ग्रुप बी से तमिलनाडु, ग्रुप सी से कर्नाटक और ग्रुप डी से हैदराबाद की टीम ने अपने-अपने ग्रुप में सर्वाधिक अंक हासिल कर सेमीफाइनल में स्थान बनाया है।
सेमीफाइनल मुकाबले 25 और 26 अगस्त को खेले जाएंगे जबकि फाइनल मैच 28 और 29 अगस्त को खेला जाएगा। सेमीफाइनल और फाइनल में दो दिवसीय मुकाबले खेले जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।