Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फ्लिंटॉफ की आक्रामकता के मुरीद हुए उसेन बोल्ट

ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द सन' ने बोल्ट के हवाले से लिखा है कि फ्रेडी (फ्लिंटॉफ) ने जिस तरह घुटने की चोट को नजरअंदाज करते हुए अपनी टीम के लिए मैच जिताऊ प्रदर्शन किया, वह सचमुच काबिलेतारीफ है।

क्रिकेट के बड़े प्रशंसक माने जाने वाले बोल्ट ने कहा, "मुझे फ्रेडी की आक्रमकता से प्यार हो गया है। मुझे फ्रेडी और पीटरसन जैसे आक्रामक खिलाड़ी हमेशा से पसंद रहे हैं। आम तौर पर मैं टेस्ट क्रिकेट को पसंद नहीं करता लेकिन जब फ्रेडी और पीटरसन खेल रहे होते हैं, तब टेस्ट क्रिकेट सचमुच रोमांचक हो जाता है।"

पिछले साल अगस्त में आयोजित बीजिंग ओलंपिक में विश्व रिकार्ड के साथ तीन स्वर्ण पदक जीतने वाले बोल्ट शुक्रवार को अवीवा ग्रां पी के अंतर्गत 100 मीटर दौड़ में हिस्सा लेने के लिए यहां पहुंचे हैं। यह दौड़ क्रिस्टल पैलेस में होनी है।

बोल्ट ने बीजिंग ओलंपिक में 100, 200 और 4 गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धाओं में स्वर्ण जीता था। वह मौजूदा समय में विश्व के तीव्रतम धावक हैं और 100 तथा 200 मीटर स्पर्धाओं का विश्व रिकार्ड उनके ही नाम दर्ज है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+