कोलो टूर ने आर्सेनल छोड़ा, मैनचेस्टर सिटी से करार किया
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द डेली टेलीग्राफ' के मुताबिक चार साल का करार करने वाले टूर को हासिल करने के लिए सिटी ने कितनी रकम खर्च की है, इसका खुलासा नहीं हो सका है।
ब्रिटेन की मीडिया का अनुमान है कि इस करार के लिए सिटी ने संभवत: 1.6 करोड़ डॉलर खर्च किए हैं। टूर ने आर्सेनल में अपने साथी रहे इमैनुएल अदेबायोर के नक्शेकदम पर चलते हुए सिटी क्लब के साथ जुड़े हैं। अदेबायोर पिछले महीने सिटी के साथ जुड़े थे।
सिटी प्रबंधन ने एवर्टन के डिफेंडर जोएलोन लेस्कॉट और चेल्सी के लिए खेलने वाले इंग्लैंड के कप्तान जॉन टेरी के साथ करार सफल नहीं होने के बाद टूर के साथ करार करने का फैसला किया।
सिटी क्लब ने इसी सप्ताह एस्टन विला के लिए खेलने वाले इंग्लैंड के मिडफील्डर गारेथ बेटी के साथ भी करार किया है। इस सत्र में नए करारों के पीछे क्लब अब तक 9 करोड़ डॉलर खर्च कर चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications