ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द गार्जियन' के मुताबिक घुटने की चोट के कारण फ्लिंटॉफ का एजबेस्टन में खेलना तय नहीं दिख रहा है लेकिन कप्तान स्ट्रॉस ने कहा है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर फ्लिंटॉफ के खेलने में कोई दिक्कत नहीं है।
स्ट्रॉस ने कहा, "मेडिकल रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि फ्लिंटॉफ तीसरे टेस्ट में खेलने की स्थिति में होंगे। हम चाहते हैं कि वह लगातार अभ्यास करते रहें, जिससे कि उनके खेलने की पूरी-पूरी संभावना बनी रहे। हम यह भी चाहते हैं कि अपने करियर के कुछ आखिरी टेस्ट मैचों में वह लॉर्ड्स जैसा प्रदर्शन करें।"
स्ट्रॉस ने बताया कि केविन पीटरसन की गैरमौजूदगी में इयान बेल को चौैथे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आना होगा। पीटरसन टखने में चोट के कारण एशेज श्रृंखला से बाहर हो चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।