टेस्ट क्रिकेट को 'मरने' से बचाना होगा : एमसीसी
ऐतिहासिक लॉर्ड्स स्टेडियम में स्थित मुख्यालय में आयोजित एमसीसी विश्व क्रिकेट समिति की दो दिवसीय बैठक के दौरान प्रमुख रूप से इसी समस्या पर चर्चा हुई। समिति के सभी सदस्यों ने एक स्वर में इस समस्या का हल निकालने की बात कही।
समिति ने टेस्ट क्रिकेट को बचाने के लिए टेस्ट चैंपियनशिप का आयोजन कराने, दिन/रात के टेस्ट मैचों को लेकर परीक्षण करने और टेस्ट मैचों में गुलाबी रंग की गेंद के उपयोग का प्रस्ताव रखा।
समिति ने अपने बयान में कहा, "एशेज और कुछ अन्य टेस्ट श्रृंखलाओं को छोड़कर दुनिया भर में टेस्ट क्रिकेट धीरे-धीरे मर रहा है। हमने जो सर्वेक्षण कराया है, उससे यही निष्कर्ष निकलकर सामने आया है। हाल के वर्षो में टेस्ट क्रिकेट की लोकप्रियता में भारी गिरावट आई है, लिहाजा इस संबंध में गंभीरता से कार्य किया जाना जरूरी हो गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications