ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक 21 साल के डियोफ फिलहाल नार्वे के क्लब मोल्डे के लिए खेल रहे हैं।
डियोफ अगले साल जनवरी में मैनचेस्टर युनाइटेड के साथ जुड़ेंगे। क्लब ने कहा है कि डियोफ जनवरी तक मोल्डे को ही अपनी सेवाएं देते रहेंगे।
क्लब के बयान में कहा गया है, " शुक्रवार को डियोफ ने हमारे साथ करार पर हस्ताक्षर किए। अगले सप्ताह उनका चिकित्सकीय परीक्षण होगा। वह अगले साल जनवरी में हमारे साथ जुड़ेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।