ओलंपिक सिल्वर मेडल विजेता सिंधु ने कहा, मैं सातवें आसमान पर हूं
नयी दिल्ली। भारत को रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल दिलाने वाली बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने जीत के बाद कहा कि वो खुद को सातवें आसमान पर महसूस कर रही हैं।
सिंधु ने कहा कि उन्हें बहुत अलग सा हसूस हो रहा है। गले में सिल्वर पदक लटकाए सिंधु गौरवांवित हो रही हैं। सिंधु ने कहा कि ये सप्ताह मेरे लिए शानदार रहा है। इसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगी। कैसे हार कर भी करोड़ों का दिल जीत गई सिंधु, देखें VIDEOS
इस सप्ताह मैंने कई शानदार मैच खेले और अब मैं ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट हूं। गहरी सांस लेते हुए सिंधु ने कहा कि पदक जीतना मेरे लिए बड़ी राहत हैं, क्योंकि मैंने खुद से वादा किया था। अपनी जीत से उत्साहित सिंधु ने कहा कि मैं जानती हूं कि आज से चीजें बदल जाएंगी और मैं उसे अभी से महसूस भी कर रही हूं।
शटल से मिला सिल्वर, सिंधु के साथ गुरु द्रोण गोपीचंद की भी तारीफ
सिंधु ने कहा कि आज से मैं अप ने नाम के आगे ओलंपिक मेडलिस्ट जोड़ सकती हूं। मैं उस गर्व के पल को अभी से महसूस कर सकती हूं। सिंधु ने कहा कि भारत की दो महिलाओं ने देश के लिए पदक हासिल किया। हलांकि हम कुछ अंकों से थोड़ा पीछे रह गए, लेकिन कोई बात नहीं हमने अपनी पूरी कोशिश की। आपको बता दें कि सिंधु सिल्वप मेडल जीतने वाली पहली महिला एथलीट बन गईं है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
