रविवार को खिताबी जीत हासिल करने वाले भुल्लर ने एशियाई टूर में अपने करियर का पहला पेशेवर टूर्नामेंट जीता है।
भुल्लर एशियाई टूर खिताब जीतने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय गोल्फ खिलाड़ी बन गए हैं। भुल्लर की उम्र 21 साल है जबकि इससे पहले जीव मिल्खा सिंह और शिव कपूर ने 23 साल की उम्र में खिताब जीता था।
भुल्लर एशियाई टूर में खिताब जीतने वाले आठवें भारतीय हैं। इससे पहले, जीव मिल्खा सिंह, शिव कपूर, अर्जुन अटवाल, गौरव घई, ज्योति रंधावा, राहिल गंगजी और एस.एस.पी. चौरसिया ने यह खिताब अपने नाम किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।