For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

एशेज : आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज पेवेलियन लौटे (लीड-1)

By Staff

तीसरे दिन की समाप्ति तक बिना कोई विकेट खोए 80 रन बनाने वाली मेहमान टीम को पहला झटका साइमन कैटिच के रूप में लगा, जो 86 रन के कुल योग पर स्पिन गेंदबाज ग्रीम स्वान की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए।

पहली पारी में अर्धशतक लगाने वाले कैटिच ने 68 गेंदों का सामना करते हुए सात चौकों की मदद से 43 रन बनाए। वह तीसरे दिन के अपने व्यक्गित योग में सिर्फ एक रन ही जोड़ सके।

कुल योग में अभी चार रन ही जुड़े थे कि पहली पारी में पांच विकेट झटककर आस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेलने वाले तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने शेन वॉटसन को भी पेवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

तीसरे दिन 31 रन पर नाबाद लौटने वाले वॉटसन अपने व्यक्तिगत योग में नौ रन जोड़कर पगबाधा आउट हुए। उन्होंने अपनी 81 गेंदों की पारी में छह चौके लगाए।

खबर लिखे जाने तक आस्ट्रेलिया ने दो विकेट के नुकसान पर 102 रन बना लिए थे। कप्तान रिकी पोंटिंग आठ रन बनाकर खेल रहे थे जबकि माइकल हसी ने खाता नहीं खोला था।

आस्ट्रेलियाई टीम लक्ष्य से अभी भी 444 रन दूर है जबकि उसके हाथ में आठ विकेट और लगभग दो दिन सुरक्षित हैं।

पांच मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच 115 रनों से जीता था।

आस्ट्रेलिया ने एजबेस्टन में खेले गए चौथे मुकाबले में एक पारी और 80 रन से जीत हासिल कर श्रृंखला में बराबरी की थी। शेष दो मैच बराबरी पर छूटे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+