जरदारी खुश नहीं तो इस्तीफा दे दूंगा : एजाज बट्ट
बट्ट ने दुबई रवाना होने से पहले रविवार को पाकिस्तान के समाचार पत्र 'एक्सप्रेस' से कहा पाकिस्तानी क्रिकेट को पटरी पर लाने के लिए वह अपने स्तर पर बेहतरीन काम कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद अगर जरदारी खुश नहीं हैं तब वह अपना पद छोड़ने के लिए तैयार हैं।
बट्ट ने कहा, "मैं पूरी इमानदारी और समर्पण के साथ पाकिस्तान में क्रिकेट की स्थिति सुधारने की कोशिश में जुटा हूं। इन सबके बावजूद अगर लोग मेरे काम से खुश नहीं हैं तब मैं इस्तीफा देकर घर लौटने के लिए तैयार हूं।"
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी मीडिया पिछले कुछ दिनों से लगातार खबर दे रहा था कि जरदारी पीसीबी प्रमुख के काम से खुश नहीं हैं। राष्ट्रपति खासतौर पर 2011 विश्व कप की मेजबानी छीने जाने से बेहद नाराज हैं और उनका मानना है कि इस मामले में बट्ट अब तक कुछ नहीं कर पाए हैं।
बट्ट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के प्रमुख डेविड मोर्गन से बातचीत के लिए दुबई रवाना हुए हैं। मोर्गन से बातचीत के दौरान बट्ट प्रमुख रूप से पाकिस्तान का 2011 विश्व कप मेजबान का दर्जा बहाल करने को लेकर चर्चा करेंगे। उनकी कोशिश होगी कि पाकिस्तान का दर्जा बहाल करने के साथ-साथ उसके हिस्से आने वाले सभी 14 मैचों को वापस हासिल किया जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications