फ्लिंटॉफ के लिए एशेज जीतना चाहेगा इंग्लैंड : गिलक्रिस्ट
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द सन' ने गिलक्रिस्ट के हवाले से लिखा है, "मेरी समझ से फ्लिंटॉफ की विदाई से इंग्लैंड टीम का प्रदर्शन का स्तर गिरेगा नहीं बल्कि इससे उसके खिलाड़ियों को बेहतर खेलते हुए अपने साथी को जीत का तोहफा देने की प्रेरणा मिली है। हमने भी अपने कई साथियों को जीत का तोहफा देने के लिए कई श्रृंखलाओं में काफी मेहनत की है।"
गिलक्रिस्ट मानते हैं कि आधुनिक क्रिकेट के सबसे अच्छे हरफनमौला खिलाड़ियों में एक फ्लिंटॉफ ने अपने करियर के दौरान इतनी जिम्मेदारियां निभाईं, जितने की इजाजत उनका शरीर नहीं दे रहा था।
गिलक्रिस्ट ने कहा, "फ्लिंटॉफ का संन्यास लेना इंग्लैंड के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। उन्होंने अपने करियर के दौरान हर मौैके पर जिम्मेदारी ली। एक समय उन्होंने इतनी जिम्मेदारियां उठा रखीं, जितने की इजाजत उनका शरीर भी नहीं दे रहा था। खैर, खेल में ऐसा होता है लेकिन फ्लिंटॉफ को एक जिंदादिल, जुझारू और परिपक्व हरफनमौला खिलाड़ी के तौर पर याद किया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications