डब्ल्यूटीए रैंकिंग में सफीना शीर्ष पर कायम, सेरेना के अंक गिरे
महिला रैंकिंग में पहले 10 स्थानों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। इस साल का विंबलडन खिताब जीतने वाली अमेरिकी खिलाड़ी सेरेना विलियम्स 8509 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं जबकि उनकी बड़ी बहन वीनस तीसरे स्थान पर हैं।
सेरेना को हालांकि लगभग 200 अंकों का नुकसान हुआ है। चौथे और पांचवें स्थान पर रूसी खिलाड़ियों का दबदबा है। एलेना दिमेंतिएवा चौथे और स्वेतलाना कुज्नत्सेवा पांचवें क्रम हैं।
11वें से 20वीं वरीयता के बीच तीन परिवर्तन हुआ है। इटली की फ्लाविया पेनेता पिछले हफ्ते 15वें स्थान पर थीं लेकिन इस सप्ताह वह दो स्थान की छलांग के साथ 13वें स्थान पर पहुंच गई हैं।
इसी तरह, फ्रांस की मैरिएल बारतोली को दो स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है। पिछले सप्ताह वह 13वें स्थान पर थीं लेकिन इस सप्ताह वह 15वें स्थान पर खिसक गई हैं।
स्पेन की एनाबेल मेडिना गैरीग्यूज को भी एक स्थान का फायदा हुआ है। गैरीग्यूज पिछले सप्ताह 21वें स्थान पर थीं लेकिन इस सप्ताह वह 20वें स्थान पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications