स्ट्रॉस ने ठोका 18वां शतक, इंग्लैंड के 250 रन पूरे (लीड-5)
स्ट्रॉस ने चायकाल से ठीक पहले 178 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौकों की मदद से 100 रन पूरे किए। पूर्व कप्तान केविन पीटरसन 33 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 22 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। दोनों के बीच 33 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
इंग्लैंड ने अपना पहला विकेट सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक के रूप में गंवाया। कुक 95 रन बनाने के बाद मिशेल जानसन की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए।
कुक ने अपनी 147 गेंदों की पारी के दौरान 18 चौके लगाए। उनका विकेट 196 रन के कुल योग पर गिरा। तीसरे क्रम पर खेलने आए रवि बोपारा कुछ खास नहीं कर सके और 18 रन बनाकर बेन हिफेनहास की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए।
बोपारा ने स्ट्रॉस के साथ दूसरे विकेट के लिए 26 रन जोड़े। इंग्लैंड की रन बनाने की गति कुछ कम हुई है। भोजनकाल तक 4.34 के औसत से रन बटोरने वाले इंग्लैंड के बल्लेबाजों की रन बनाने की गति 4.11 रह गई है।
इंग्लैंड टीम ने इस मैच के लिए एक परिवर्तन किया है। स्पिन गेंदबाज मोंटी पनेसर के स्थान पर ग्राहम अनियंस को मौका दिया गया है, जबकि हरफनमौला खिलाड़ी फ्लिंटॉफ भी मैदान में उतरने में सफल रहे।
एशेज के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके फ्लिंटॉफ के घुटने में चोट थी। एमआरआई स्कैन से पता चला कि वह खेलने की स्थिति में हैं लेकिन उन्हें सावधान रहना होगा।
आस्ट्रेलिया ने इस मैच के लिए कोई परिवर्तन नहीं किया है। पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर हैं। कार्डिफ में खेला गया पहला टेस्ट मैच नाटकीय ढंग से बराबरी पर समाप्त हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications