Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मुझे लगता है चेल्सी में ही बने रहेंगे टेरी : बेकहम

ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द डेली टेलीग्राफ' ने बेकहम के हवाले से लिखा है, "मैं नहीं समझता कि टेरी किसी और क्लब के साथ करार करेंगे क्योंकि उनका और चेल्सी का रिश्ता बहुत ही प्रगाढ़ है।

हालांकि मेरा मानना है कि फुटबाल एक व्यवसाय की तरह है और यहां कुछ भी हो सकता है लेकिन इसके बावजूद मैं यह मानने को तैयार नहीं कि टेरी फिलहाल कहीं और जाने के बारे में सोच रहे हैं।"

टेरी का नाम इंग्लिश प्रीमियर लीग के क्लब मैनचेस्टर सिटी के साथ जोड़ा जा रहा है। चेल्सी ने हालांकि उन्हें स्थानांतरित करने के सिटी के दो प्रस्तावों को ठुकरा दिया है लेकिन ऐसा माना जा रहा कि सिटी प्रबंधन तीसरे प्रस्ताव के साथ एक बार फिर टेरी को पाने का प्रयास करेगा।

चेल्सी ने गुरुवार को एक बार फिर साफ कर दिया था कि टेरी बिकाऊ नहीं हैं। क्लब के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीटर केनयॉन ने कहा था उनका क्लब जॉन टेरी को 'बेचने' का कोई इरादा नहीं रखता, लिहाजा मैनचेस्टर सिटी इस संबंध में प्रयास करना छोड़ दे।

केनयॉन ने कहा था कि टेरी क्लब टीम के साथ सिएटल जाएंगे, जहां उनके खिलाड़ी सत्र के पहले अभ्यास सत्र के लिए जमा हो रहे हैं। इस घोषणा के वक्त टेरी भी केनयॉन के साथ थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+