श्रीलंका के साथ एकदिवसीय श्रृंखला में नहीं खेलेंगे अख्तर
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की चयन समिति के अंतरिम अध्यक्ष वसीम पारी ने अख्तर को फिटनेस के आधार पर श्रृंखला के लिए अयोग्य करार दिया।
पत्र के अनुसार बारी उस विशेष फिटनेस शिविर में शामिल थे, जिसमें अख्तर ने फिटनेट टेस्ट दिया। बारी ने कहा कि अख्तर श्रृंखला में खेलने के हिसाब से पूर्ण रूप से फिट नहीं हैं।
बारी ने कहा, "अख्तर ने काफी समय से क्रिकेट नहीं खेला है, लिहाजा श्रीलंका के साथ खेली जाने वाली एकदिवसीय श्रृंखला के लिए उनका चयन नहीं किया जा सकेगा। हां, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उनके नाम पर विचार हो सकता है।"
अख्तर ने अपना आखिरी एकदिवसीय मैच संयुक्त अरब अमीरात में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इसके बाद त्वचा संबधी विकार के कारण उन्हें ट्वेंटी-20 विश्व कप के लिए टीम में जगह नहीं दी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications