विश्व जूनियर स्क्वॉश में दीपिका को शीर्ष वरीयता
मिस्र की हीबा एल टोर्की को दूसरी वरीयता दी गई है। दीपिका विश्व की 48वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं।
महिला चैंपियनशिप के साथ-साथ 16वीं पुरुष चैंपियनशिप का भी आयोजन होना है। इसके अलावा जूनियर महिलाओं की टीम चैंपियनशिप का आयोजन 3 से 8 अगस्त के बीच होना है।
पुरुषों की चैंपियनशिप के लिए विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी मिस्र के मोहम्मद एल शोरबागी को पहली वरीयता मिली है।
मलेशिया के इवान येन को दूसरी वरीयता दी गई है। येन को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इसके अलावा करीम अब्देल गावाड को तीसरी और एंड्रयू वेग शौकरी को चौथी वरीयता मिली है। दोनों खिलाड़ी मिस्र के हैं।
खेल मंत्री एम.एस. गिल 28 जुलाई को इस चैंपियनशिप का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान भारतीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications