Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सोमवार को एक स्वर्ण,रजत, कांस्य

मुकेश शर्मा

बीबीसी संवाददाता, ग्वांगजो से

देववर्मन से अब सिंगल्स में भी स्वर्ण पदक की उम्मीद होगी.

भारत को सोमवार को एशियाड में एक स्वर्ण, एक रजत और एक काँस्य पदक हासिल हुआ है.

सोमदेव देववर्मन् और सनम कृष्ण सिंह की जोड़ी को पुरुष युगल के फ़ाइनल में चीन के माओशिन गोंग और ली झी से भिड़ना था.

पहला सेट भारतीय जोड़ी ने 6-3 से जीता मगर दूसरा सेट टाइब्रेकर में 7-6 से हार गए. इसके बाद तीसरे सेट की जगह सुपर टाइब्रेकर हुआ जिसमें 10 अंक हासिल करने थे जो भारत ने कर लिए और स्वर्ण आया भारत के पास.

टेनिस में ही भारत को रजत मिला मिश्रित युगल में जबकि भारत की सानिया मिर्ज़ा और विष्णु वर्द्धन की जोड़ी चीनी ताइपे की जोड़ी से हार गई.

सोमदेव देववर्मन् की ज़िम्मेदारी अभी ख़त्म नहीं हुई है क्योंकि उन्होंने एकल के सेमीफ़ाइनल में जापान के तत्सुमा इतो को 6-2, 0-6 और 6-3 से हराकर फ़ाइनल में प्रवेश किया है.

तीरंदाज़ी में भारतीय पुरुष टीम का पहले मुक़ाबला बांग्लादेश था जिसे जीतने के बाद उन्होंने क्वॉर्टर फ़ाइनल में नेपाल को भी हराया मगर सेमीफ़ाइनल में भिड़ंत हो गई दक्षिण कोरिया से.

एक बार फिर वही कहानी दोहराई गई जहाँ भारतीय महिलाएँ दक्षिण कोरिया से हार गई थीं.

भारतीय पुरुष टीम भी दबाव नहीं झेल सकी और न ही हवा के रुख़ को पूरी तरह भाँप पाई. इस तरह सेमीफ़ाइनल में हारने के बाद काँस्य पदक के लिए उनका मुक़ाबला था चीनी ताइपे से जो उन्होंने जीत लिया.

एथलेटिक्स में निराशा

एथलेटिक्स में पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में हमज़ा चाथोली और संदीप करण सिंह फ़ाइनल में पहुँच गए हैं.

महिलाओं और पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में कोई भारतीय फ़ाइनल में भी नहीं पहुँच सका. जबकि महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में मनदीप कौर चौथे और मनजीत कौर पाँचवें स्थान पर आईं.

पुरुषों की ग्रीको रोमन कुश्ती में संजय, मनोज कुमार और अनिल कुमार कोई भी पदक नहीं जीत सके.

कबड्डी के मुक़ाबले शुरू हो गए हैं जहाँ भारतीय महिलाओं ने बांग्लादेश को 20 के मुक़ाबले 34 अंकों से हरा दिया.

मुक्केबाज़ी में एमसी मैरीकॉम और कविता गोयत सेमीफ़ाइनल में पहुँच गई हैं मगर प्रीति बेनीवाल को हार का सामना करना पड़ा.

साथ ही पुरुषों में अमनदीप सिंह क्वॉर्टर फ़ाइनल में हार गए हैं जबकि संतोष विरोठू सेमीफ़ाइनल में जगह बना चुके हैं.

हॉकी में महिला टीम चीन से 2-1 से हार गई जिसके बाद अब उसका काँस्य पदक के लिए जापान से मुक़ाबला होगा.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:50 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+