For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

टेस्ट क्रिकेट की साख बचाए रखने का प्रयास करे आईसीसी : अकरम

By Staff

अकरम ने कहा है कि इस प्रयास के तहत आईसीसी को दिन-रात के टेस्ट मैचों के आयोजन के बारे में सोचना चाहिए। साथ ही साथ ट्वेंटी-20 क्रिकेट की लोकप्रियता की बराबरी करने के लिए आईसीसी को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि टेस्ट मैच अच्छी विकेटों पर खेले जाएंगे।

अकरम ने पत्रकारों से कहा, "टेस्ट मैचों को लेकर आईसीसी को कुछ प्रयास करना चाहिए। दुनिया भर के क्रिकेट बोर्ड ट्वेंटी-20 के पीछे भाग रहे हैं। ट्वेंटी-20 और एकदिवसीय क्रिकेट मौजमस्ती के लिए खेले जाते हैं लेकिन टेस्ट क्रिकेट ही असल क्रिकेट है। आईसीसी को इसकी साख बनाए रखने के लिए प्रयास करना चाहिए।"

अकरम मानते हैं कि बेशक आज ट्वेंटी-20 सब पर हावी है लेकिन यह टेस्ट क्रिकेट को नुकसान पहुंचाए बिना अपनी जगह पर स्थिर हो जाएगा।

बकौल अकरम, "क्रिकेट की शुरुआत ही टेस्ट मैचों से होती है। भला इसे किसी से खतरा कैसे हो सकता है। हर खिलाड़ी टेस्ट कैप पहनना चाहता है। आने वाले दिनों में ट्वेंटी-20 एकदिवसीय क्रिकेट को लोकप्रियता के आधार पर पीछे छोड़ सकता है लेकिन टेस्ट क्रिकेट को इससे कोई खतरा नहीं है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+