Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टेस्‍ट: भारत से पिछड़ सकते हैं कंगारु

दुबई। अंतर्राष्‍ट्रीय टेस्‍ट क्रिकेट में ऑस्‍ट्रेलियाई टीम का नंबर-1 होने का ताज अब खतरे में पड़ गया है। वो ऐसे कि इंग्‍लैंड में खेली जा रही एशेज सीरीज के अंतिम टेस्‍ट में अगर ऑस्‍ट्रेलिया हार गई तो आईसीसी टेस्‍ट रैंकिंग में फिसल कर चौथे नंबर पर आ जाएगी। यानी उस दशा में कंगारू भारतीय टीम से भी पीछे हो जाएंगे। यही नहीं अगर मैच ड्रॉ भी हुआ तो भी ऑस्‍ट्रेलियाई टीम से नंबर-1 पोजीशन छिन जाएगी।

पांच साल बाद ऐसा खतरा

वर्ष 2004 के बाद से पहली बर ऐसा हुआ है, जब टेस्‍ट रैंकिंग में आस्ट्रेलियाई टीम के ताज पर खतरा मंडरा रहा है। यदि ओवल टेस्‍ट में ऑस्‍ट्रेलिया को हार मिली तो उसकी बादशाहत समाप्त हो जाएगी और दक्षिण अफ्रीका शीर्ष पर पहुंच जाएगा। श्रीलंका दूसरे और भारतीय टीम तीसरे स्थान पर आ जाएगी। यानी ऑस्‍ट्रेलिया का चौथा स्‍थान होगा।

असल में भारत और श्रीलंका दोनों के 119 अंक हैं। सिर्फ दशमलव के आधार पर ही दोनों टीमों की रैंकिंग में फर्क है। अगर आस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड से हारी और श्रीलंका मंगलवार को कोलंबो में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीत ली तो, भारत के पास दूसरे स्थान पर पहुंचनें का मौका होगा। अगर श्रीलंकाई टीम न्यूजीलैंड पर 2-0 से जीत दर्ज करती है तो उसके पास दूसरे पायदान पर पहुंचने का मौका होगा। दोनों ही मामलों में ऑस्‍ट्रेलिया पर खतरा बरकरार रहेगा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+