Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पोंटिंग का अर्धशतक, आस्ट्रेलिया के 200 रन पूरे (लीड-3)

चौथे दिन का खेल शुरू होते ही मेहमान टीम ने अपने मात्र 90 रन के कुल योग पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे लेकिन पोंटिंग और हसी ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 117 रन जोड़कर अपनी टीम को संतोषजनक स्थिति में पहुंचाने का काम किया है।

खबर लिखे जाने तक आस्ट्रेलिया ने दो विकेट के नुकसान पर 207 रन बना लिए थे। पोंटिंग 96 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 61 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि हसी ने 117 गेंदों पर छह चौकों की सहायता से 48 रन बनाए थे।

पोंटिंग ने 76 गेंदों पर अपने टेस्ट करियर का 48वां अर्धशतक पूरा किया। आस्ट्रेलियाई टीम लक्ष्य से अभी भी 339 रन दूर है जबकि उसके हाथ में आठ विकेट और लगभग चार सत्र का समय सुरक्षित है।

तीसरे दिन की समाप्ति तक बिना कोई विकेट खोए 80 रन बनाने वाली मेहमान टीम को पहला झटका साइमन कैटिच के रूप में लगा, जो 86 रन के कुल योग पर स्पिन गेंदबाज ग्रीम स्वान की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए।

पहली पारी में अर्धशतक लगाने वाले कैटिच ने 68 गेंदों का सामना करते हुए सात चौकों की मदद से 43 रन बनाए। वह तीसरे दिन के अपने व्यक्गित योग में सिर्फ एक रन ही जोड़ सके।

कुल योग में अभी चार रन ही जुड़े थे कि पहली पारी में पांच विकेट झटककर आस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेलने वाले तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने शेन वॉटसन को भी पेवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

तीसरे दिन 31 रन पर नाबाद लौटने वाले वॉटसन अपने व्यक्तिगत योग में नौ रन जोड़कर पगबाधा आउट हुए। उन्होंने अपनी 81 गेंदों की पारी में छह चौके लगाए।

पांच मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच 115 रनों से जीता था। आस्ट्रेलिया ने एजबेस्टन में खेले गए चौथे मुकाबले में एक पारी और 80 रन से जीत हासिल कर श्रृंखला में बराबरी की थी। शेष दो मैच बराबरी पर छूटे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+