रॉडिक 500 एटीपी मैच जीतने वाले चौथे खिलाड़ी बने
रॉडिक लेग मैसन क्लासिक टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में अमेरिका के सैम क्वेरे को 7-6 (7/4), 6-4 से हराने के साथ स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर, आस्ट्रेलिया के लेटन हेविट और स्पेन के कार्लोस मोया की सूची में शामिल हो गए हैं।
विश्व के शीर्ष वरीय खिलाड़ी फेडरर ने अपने करियर में अब तक सर्वाधिक 657 एटीपी मैच जीते हैं जबकि मोया 573 मैचों के साथ दूसरे और हेविट 511 मैचों के साथ तीसरे क्रम पर हैं।
इस जीत के साथ रॉडिक क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे हैं, जहां उनका सामना क्रोएशिया के इवो कार्लोविक से होगा। कार्लोविक भारत के सोमदेव देवबर्मन को 7-5, 6-1 से हराकर यहां तक पहुंचे हैं।
हेविट भी अंतिम आठ में जगह बनाने में सफल रहे हैं। उन्होंने तीसरे दौर के मुकाबले में अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोटरो को 6-4, 3-6, 6-7 (2/7) से हराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications