इस साल यह सम्मान पाने वालों की सूची में चार बार की महिला मुक्केबाजी विश्व चैंपियन एम.सी. मैरीकॉम, पिछले साल बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीत चुके मुक्केबाज विजेंदर सिंह और पहलवान सुशील कुमार शामिल हैं।
इससे पहले, 2002-03 में एक साथ दो खिलाड़ियों को यह सम्मान दिया गया था। उस वर्ष निशानेबाज अंजलि वेदपाठक और एथलीट ए.एम. बीनामोल को यह सम्मान मिला था।
खेल मंत्रालय ने बुधवार को इस साल का अर्जुन पुरस्कार पाने वाले 15 खिलाड़ियों के नामों की सूची भी जारी की। इनमें क्रिकेट स्टार गौतम गंभीर, बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल, हॉकी खिलाड़ी इग्नेस टिर्की, निशानेबाज रंजन सोढ़ी, टेबल टेनिस खिलाड़ी पाउलमी घटक और पहलवान योगेश्यवर दत्त प्रमुख हैं।
सरकार ने खेल रत्न, अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कारों के अंतर्गत दी जाने वाली राशि भी बढ़ा दी है। खेल रत्न के अंतर्गत अब 750,000 रुपये दिए जाएंगे जबकि अर्जुन, द्रोणाचार्य और ध्यानचंद पुरस्कार पाने वालों को अब पांच लाख रुपये मिलेंगे।
खेल रत्न के अंतर्गत पहले पांच लाख रुपये दिए जाते थे जबकि शेष तीन पुरस्कार पाने वालों को तीन लाख रुपये मिला करते थे।
साथ ही सरकार ने अर्जुन व द्रोणाचार्य पुरस्कार पाने वालों के अलावा ओलंपिक, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंदल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को भारतीय रेल की ओर से प्रथम और द्वीतीय श्रेणी वातानुकूलित पास देने की भी घोषणा की।
इस साल खेल पुरस्कार पाने वालों के नाम इस प्रकार हैं :
खेल रत्न :
मैरीकॉम (मुक्केबाजी), विजेंदर सिंह (मुक्केबाजी), सुशील कुमार (कुश्ती)।
अर्जुन पुरस्कार :
मंगल सिंह चंपिया (तीरंदाजी), सिनिमोल पाउलोज (एथलेटिक्स), सायना नेहवाल (बैडमिंटन), एल. सरिता देवी (मुक्केबाजी), तानिया सचदेव (शतरंज), गौतम गंभीर (क्रिकेट), इग्नेस टिर्की (हॉकी), सुरिंदर कौर (महिला हॉकी), पंकज सिरसट (कबड्डी), सतीश जोशी (रोइंग), रंजन सोढ़ी (शूटिंग), पाउलमी घटक (टेबल टेनिस), योगेश्वर दत्त (कुश्ती), जी.एल. यादव (याकिंग) और पारुल परमार (बैडमिंटन विकलांग)।
द्रोणाचार्य पुरस्कार :
बलदेव सिंह (हॉकी), जयदेव बिष्ट (मुक्केबाजी), सतपाल (कुश्ती), पुलेला गोपीचंद (बैडमिंटन) ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*