चैंपियंस ट्रॉफी के लिए वेस्टइंडीज की संभावित टीम घोषित
वेबसाइट 'क्रिकइंफो डॉट कॉम' के मुताबिक इस टीम में कप्तान क्रिस गेल, शिवनारायन चंद्रपॉल, रामनरेश सरवन, ड्वेन ब्रावो और ड्वेन स्मिथ सहित कई प्रमुख खिलाड़ियों के नाम शामिल नहीं हैं।
वेस्टइंडीज बोर्ड ने कहा है कि चूंकी ये खिलाड़ी बांग्लादेश के साथ खेली गई दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में विरोधस्वरूप नहीं खेले थे, लिहाजा उसने उन्हीं खिलाड़ियों को चैंपियंस ट्रॉफी की संभावित टीम में शामिल किया है जो मुश्किल के समय बोर्ड के साथ थे।
संभावित टीम में जगह पाने वाले वरिष्ठ खिलाड़ियों में तेज गेंदबाज फिडेल एडवर्ड्स, डरेन पॉवेल और डेवोन स्मिथ ही शामिल हैं। चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 22 सितंबर से पांच अक्टूर तक होना है।
वेस्टइंडीज की संभावित टीम इस प्रकार है : रेयान आस्टिन, क्रिस्टोफर बार्नवेल, डेविड बर्नार्ड, टीनो बेस्ट, रेसटन क्रांडन, रोमेल करेंसी, ट्रेविस डॉवलिन, फिडेल एडवर्ड्स, रेयाड एमरिट, आंद्रे फ्लेचर, रेयान हाइंड्स, लियोन जानसन, एंथोनी मार्टिन, निकिता मिलर, नेलॉन पास्कल, ब्रेंटन पार्चमेंट, ओमर फिलिप्स, डरेन केरेन पॉवेल, फ्लॉयड रीफर, डेल रिचर्ड्स, केमर रॉच, शेन शिलिंगफोर्ड, डरेन सैमी, डेवोन स्मिथ, केविन स्टोट, डेवोन थॉमस, गेविन टोंग और चाडविक वॉल्टन।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications