खेल और खिलाड़ी के इस अंक में मलय नीरव चर्चा कर रहे हैं यूसैन बोल्ट के बर्लिन विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बनाए गए विश्व रिकॉर्ड की. बीजिंग में 100 मीटर दौड़ का विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले बोल्ट ने बर्लिन में अपना ही वो रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया.
साथ ही बात होगी विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप की भी कि किस तरह एक बार फिर इस खेल में चीनियों ने विजय पताका लहराई.
श्रीलंका की त्रिकोणीय शृंखला और चैंपियंस ट्रॉफ़ी के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा पर भी सुनिए कार्यक्रम में चर्चा और क्यों वीरेंदर सहवाग की अनुपस्थिति से बहुत चिंतित नहीं हैं हरभजन सिंह.
इसके अलावा बात नेहरू कप की तैयारियों की और चर्चा ओलंपिक में महिला मुक्केबाज़ी को शामिल करने की घोषणा पर भी.