इरफान को 'किस' करने में असफल रही महिला प्रशंसक
यह घटना शहर के एक होटल में हुई जहां दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी टाटा इंडिकॉम ने एक कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में इरफान के बड़े भाई यूसुफ पठान भी मौजूद थे।
इरफान से गले मिलने और उनका चुंबन लेने का यह प्रयास किया कोलकाता के पार्क सर्किस की रहने वाली 24 वर्षीय सबीना खातून ने।
सबीना एक बीमा कंपनी में काम करती है। कंपनी को बढ़ावा देने के लिए हुई एक प्रतिस्पर्धा में उसने पुरस्कार जीता था। इस नाते वह स्टेज पर पुरस्कार लेने आई थी। उसकी बांयी ओर इरफान थे। अचानक युवती ने इरफान को पकड़ लिया और उन्हें गले लगाने और चूमने का प्रयास किया।
इरफान ने हालांकि खुद को अलग करते हुए सबीना के इस प्रयास को असफल कर दिया।
बाद में पत्रकारों से बातचीत में सबीना ने कहा, "मैं इरफान की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। मैं उन्हें छूना चाहती थी और मैंने उन्हें छू लिया। मैं बेहद खुशी महसूस कर रही हूं।"
पत्रकारों ने जब उससे पूछा कि इस दौरान इरफान की क्या प्रतिक्रिया रही तो उसने कहा, "मैंने उनसे कहा कि मैं आपको गले लगाना और चूमना चाहती हूं। इस पर इरफान ने कहा, ना, ना, ना बाबा ना, ऐसा मत करो। शिवांगी मेरा गला काट लेगी।" ज्ञात हो कि पिछले दिनों से यह चर्चा जोरों पर है कि इरफान ने अपनी महिला मित्र शिवांगी से सगाई कर ली है।
इस बारे में जब इरफान से पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मेरी नजर उस लड़की की हरकतों पर थी। जैसे ही मैंने उसे अपनी ओर मुड़ते देखा, मैं भांप गया और अपना बचाव किया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications