चैंपियंस लीग: कार्यक्रम तय
विश्व भर में टूवेंटी-20 क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता के बाद अब भारत में पहले टूवेंटी-20 चैंपियंस लीग का आयोजन हो रहा है.
अक्तूबर में खेले जाने वाले पहले चैंपियंस लीग के मैचों की सूची और तारीख़ जारी कर दी गई है.
इसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ़्रीका, वेस्टइंडीज़, न्यूज़ीलैंड, श्रीलंका और इंग्लैंड की टीमें भाग ले रही हैं और कुल 23 मैच खेले जाएंगे. ये मैच नई दिल्ली, हैदराबाद और बंग्लूरू में खेले जाएंगे.
इसमें भारत की आईपीएल की तीन शीर्ष टीमें हिस्सा ले रही हैं और इसके अलावा अगस्त में होने वाले इंग्लैंड के घरैलू टूवेंटी-20 टूर्नामेंट के फ़ाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमें भाग लेंगी.
पहली चैंपियंस लीग पिछले वर्ष ही होनी थी लेकिन मुंबई के हमलों के कारण उसे टाल दिया गया था.
लीग का पहला मैच बंग्लौर में रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर और दक्षिण अफ़्रीका की क्षेत्रीय टीम कोबरा के बीच गुरूवार 8 अक्तूबर को खेला जाएगा. और इसका फ़ाइनल 23 अक्तूबर को हैदराबाद में होगा.
इस चैंपियंस लीग में कुल 12 टीमें भाग ले रही हैं जिन्हें चार तीन-तीन टीम के चार ग्रुपों में रखा गया है. इन चारों ग्रुपों में से हर एक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें अगले राउंड जाएंगी. फिर उनमें से चार-चार टीमों के दो ग्रुप बनाए जाएंगे जिसमें से हर एक ग्रुप की दो शीर्ष टीमें सेमी फ़ाइनल खेलेंगी.
इस चैंपियंशिप के लिए 60 लाख अमरीकी डॉलर की रक़म रखी गई है जिसे टीम और खिलाड़ियों में बांटा जाएगा.
ग्रुप ए- डेकन चार्जर्स (भारत), ईसीबी टीम 2 (इंग्लैंड), त्रीनिदाद ऐण्ड टोबैगो (वेस्टइंडीज़)
ग्रुप बी- न्यू साउथ वेल्स (ऑस्ट्रेलिया), ईगल्स (दक्षिण अफ़रीका) ईसीबी-1 (इंग्लैंड)
ग्रुप सी- रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर (भारत), कोबराज़ (दक्षिण अफ़रीका), ओटागो (न्यूज़ीलैंड)
ग्रुप डी- डेल्ही डेयरडेविल्स (भारत) विक्टोरिया (ऑस्ट्रेलिया), व्यांबा (श्रीलंका)
अक्तूबर 8- बंग्लौर विरुद्ध कोबराज़ (बंगलौर में)
अक्तूबर 9- न्यू साउथ वेल्स विरुद्ध ईगल्स (दिल्ली में) और दिल्ली विरुद्ध विक्टोरिया (दिल्ली में)
अक्तूबर 10- कोबरा विरुद्ध ओटागो (हैदराबाद में) और डेकन विरुद्ध ईसीबी-2 (हैदराबाद में)
अक्तूबर 11- न्यू साउथ वेल्स विरुद्ध ईसीबी-1 (दिल्ली) और दिल्ली विरूद्ध व्यांबा (दिल्ली में)
अक्तूबर 12- ईसीबी टीम-2 विरुद्ध त्रीनिदाद और टोबैगो ( बंग्लौर में) और बंग्लौर विरुद्ध ओटागो (बंग्लौर में)
अक्तूबर 13- विक्टोरिया विरुद्ध व्यांबा (दिल्ली में) और ईगल्स विरुद्ध ईसीबी टीम-1 (दिल्ली में)
अक्तूबर 14- डेकन विरुद्ध त्रीनिदाद और टोबैगो (हैदराबाद में)
अक्तूबर 15- C1 विरुद्ध D2, (बंग्लौर में)
अक्तूबर 16- A2 विरुद्ध B2, (हैदराबाद में) और A1 विरुद्ध B1, (हैदराबाद में)
अक्तूबर 17- C2 विरुद्ध D2, (बंग्लौर में) और C1 विरुद्ध D1, (बंग्लौर में)
अक्तूबर 18- A2 विरुद्ध B1, (हैदराबाद में) और A1 विरुद्ध B2, (हैदराबाद में)
अक्तूबर 19- C2 विरुद्ध D1, (दिल्ली में)
अक्तूबर 21- पहला सेमी फ़ाइनल (दिल्ली में)
अक्तूबर 22- दूसरा सेमी फ़ाइनल (हैदराबाद में)
अक्तूबर 23- फ़ाइनल (हैदराबाद में)
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
