मोहम्मद यूसुफ के बचाव में आगे आए कप्तान यूनुस
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' के मुताबिक यूनुस ने कहा कि यूसुफ हाल ही में एक साल के अंतराल के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में लौटे हैं लिहाजा उन्हें उसके मुताबिक ढलने में थोड़ा वक्त तो लगेगा ही।
यूनुस के मुताबिक इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) में खेलना और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने में बड़ा फर्क है। इसी फर्क के कारण यूसुफ का खेल प्रभावित हो रहा है, जो कुछ दिनों में पटरी पर लौट आएगा।
यूनुस ने कहा, "यूसुफ एक साल से भी अधिक समय तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहे हैं, लिहाजा उन्हें हाथ जमाने में थोड़ा वक्त तो लगेगा ही। मुझे पूरा यकीन है कि वह जल्द ही अपने सर्वश्रेष्ठ फार्म में लौट आएंगे।"
दो महीने पहले आईसीएल से नाता तोड़ने वाले यूसुफ को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तानी टीम में शामिल किया गया है। उनके अलावा आईसीएल से जुड़ने वाले इमरान नजीर, राणा नवेद उल हसन और इमरान फरहत भी टीम में जगह पाने में सफल रहे हैं।
श्रीलंका दौरे में खराब प्रदर्शन करने वाले हरफनमौला अब्दुर रज्जाक को हालांकि 22 सितंबर से होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। रज्जाक भी आईसीएल से जुड़ने वाले 14 पाकिस्तानी खिलाड़ियों में शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications