दिल्ली। भारतीय बैंडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और पीवी सिंधु ने इंडियन ओपन सुपर सीरीज के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। साइना ने थाइलैंड की खिलाड़ी पोर्नपावी चोचुवोंग को हराकर टूर्नामेंट में जीत की तरफ एक कदम आगे बढ़ाने में कामयाबी हासिल की।
वहीं पीवी सिंधु ने टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जापान की साएना कावाकामी को मात देकर फतह का सिलसिला जारी रखा और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही।
साइना नेहवाल ने 34 मिनट तक चले मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी चोचुवोंग को 21-14, 21-12 से हराया। पीवी सिंधु ने कावाकामी को 21-16, 23-21 से हराया। क्वार्टर फाइनल में साइना नेहवाल और पीवी सिंधु का मुकाबला होगा।
बैडमिंटन के पुरुष एकल में समीर वर्मा क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गए। उन्होंने अपने से ऊंची रैंकिंग वाले हांगकांग के हुन यू को हराकया।