Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टिकट लेकर मैच देखने पहुंचे चिदंबरम

हैदराबाद। सुरक्षा का जाएजा कहि‍ए या फिर आतंकी खतरे को करारा जवाब, गृह मंत्री पी चिदंबरम ने दिखा दिया कि वो देश की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह आश्‍वस्‍त हैं। रविवार को विश्‍व बैडमिंटन चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला था और चिदंबरम अकेले गोचिवाउली स्‍टेडियम पहुंचे और काउंटर से टिकट खरीदा। टिकट लेकर वो आम आदमी की तरह मैच देखने गए।

गृहमंत्री ने इस प्रकार का जाएजा सिर्फ इसलिए लिया क्‍योंकि इंग्‍लैंड की टीम आतंकी हमले के खतरे की आशंका जताकर विश्‍व चैंपियनशिप से वापस लौट गई थी। शायद यह उसी को एक छोटा सा जवाब था। हुआ यूं कि बैडमिंटन फाइनल देखने के लिए चिदंबरम कमर्शियल फ्लाइट से हैदराबाद पहुंचे और अपनी निजी कार में बैठकर स्‍टेडियम पहुंचे। उन्‍होंने एक हजार रुपये का टिकट खरीदा और आम दर्शकों के बीच बैठकर मैच का आनंद उठाया।

अंदर ही अंदर जल रहे थे चिदंबरम

जिन लोगों के बीच चिदंबरम बैठकर मैच देख रहे थे वो भी भौचक्‍के थे। एकल मुकाबला खत्‍म होते-होते आयोजकों की नजर चिदंबरम पर पड़ गई और उन्‍होंने चिदंबरम से आग्रह कि पुरुष एकल के विजेता चीन के लिन दैन को पुरस्‍कार से सम्‍मानित करें।

पुरस्‍कार वितरण के बाद चिदंबरम ने वीआईपी गैलरी में बैठकर मिक्‍स्‍ड डबल्‍स और महिला डबल्‍स मैच देखे। बाद में मीडिया से बातचीत में चिदंबरम ने कहा कि आतंकी हमले के खतरे की बात कहकर जबसे इंग्‍लैंड की टीम वापस लौटी थी, तबसे मैं अंदर ही अंदर जल रहा था। यही कारण है कि मैं आम आदमी की तरह मैच देखने आया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+