मकाऊ। और भारत की होनहार बेटी पीवी सिंधू ने वो कर दिखाया जिसकी उनसे पूरी उम्मीद थी। जीं हां साथियों, भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने रविवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल की और देश को गौरवान्वित होने का मौका दिया।
इंडियन बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने रविवार को मकाऊ ओपन टूर्नामेंट का एकल खिताब जीत लिया। सिंधु ने लगतार यह खिताब अपने नाम किया है। सिंधू ने इस 120,000 डॉलर इनामी टूर्नामेंट के फाइनल में दक्षिण कोरिया की किम हो मिन को 21-12, 21-17 से हराया। यह मैच 45 मिनट चला। गैरवरीय मिन और सिंधु के बीच यह अब तक की पहली भिड़ंत थी जो कि काफी रोचक रही।
भारत की इस जीत पर पूरा देश गर्व से मुस्कुरा रहा है। लोग सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर पीवी सिंधू को जीत के लिए दिल से बधाई दे रहे हैं।
उपलब्धियां :
1.2009 में कोलम्बो में सब जूनियर एशियाई बैडमिंटन चैम्पियनशिप में कांस्य
2.2010 में ईरान में फाजिर अहमद अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में रजत
3.2010 में मेक्सिको में आयोजित जूनियर वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं
4.2010 में उबेर कप के लिए भारतीय राष्ट्रीय टीम में शामिल
5.जुलाई 2012 में एशिया यूथ अंडर-19 चैम्पियनशिप में पहला स्थान
6.2012 चाइना मास्र्ट्स सुपर सीरीज टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचीं
7.2012 में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में उपविजेता
8.दिसम्बर 2012 में लखनऊ में आयोजित सैयद मोदी इंडिया ग्रां प्री गोल्ड टूर्नामेंट में उपविजेता
9.2013 में मलेशिया ओपन खिताब जीता, करियर का पहला ग्रैंड प्रिक्स गोल्ड खिताब
10. 2014 में पीवी सिंधु ने मकाऊ ओपन बैडमिंटन का खिताब जीता
सिंधु का जीवन परिचय :
पूरा नाम : पुसार्ला वेंकट सिंधु
जन्म : पांच जुलाई, 1995
ऊंचाई : 5 फुट 10 इंच
पिता का नाम : पीवी रमन्ना (अर्जुन पुरस्कार (2000) विजेता वॉलीबॉल खिलाड़ी)
मां का नाम : पी. विजया (पूर्व वॉलीबॉल खिलाड़ी)