बांग्लादेश ने जिंबाब्वे को 50 रनों से हराया (लीड-6)
पांच मैचों की श्रृंखला में बांग्लादेश 2-0 से आगे हो गया है। उसने रविवार को इसी मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में मोहम्मद अशरफुल के शानदार शतक की बदौलत जिंबाब्वे को आठ विकेट से पराजित किया था।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम ने मेजबान टीम को 321 रनों का पहाड़ सरीखा लक्ष्य दिया। जवाब में खेलते हुए मेजबान टीम 46.1 ओवरों में 271 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई।
जिंबाब्वे के लिए सीके केवेंट्रे ने 61 और एससी विलियम्स ने 75 रनों की पारी खेली। इसके अलावा एस. मास्केनयरी ने 39 और ई. चिंगुम्बुरा ने 31 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से सैयर रसेल, सकीबुल हसन, नजमुल हुसैन और इनामुल हक जूनियर ने दो-दो विकेट लिए।
इससे पहले, बांग्लादेश ने सकीबुल हसन की तूफानी शतकीय पारी की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 320 रन बनाए। बांग्लादेश ने एकदिवसीय मैचों में अपना सर्वोच्च योग हासिल किया। इससे पहले उसका सर्वोच्च योग 301 रन था, जो उसने वर्ष 2006 में बोगरा में केन्या के खिलाफ बनाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications