वेबसाइट 'यूरो स्पोर्ट डॉट को डॉट यूके' से मिली जानकारी के मुताबिक 18 साल की सेमेन्या ने एक मिनट 55.45 सेकेंड में यह दूरी नापी। उन्होंने इस स्पर्धा में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ समय निकाला। यह उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है।
मौजूदा चैंपियन और ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली केन्या की एथलीट जेनेथ जेपकोस्गी ने दूसरा स्थान हासिल किया।
जेपकोस्गी ने एक मिनट 57.90 सेकेंड में यह दूरी पार की। ब्रिटेन की एथलीट जेनी मिडोस तीसरे स्थान पर रहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।