Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रीलंका ने तीसरा एकदिवसीय मैच जीता, श्रृंखला में अजेय बढ़त (राउंडअप)

श्रीलंका ने पांच मैचों की श्रृंखला में 3-0 की अजेय बढ़त कायम कर ली है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने श्रीलंका के सामने 289 रनों का लक्ष्य रखा था।

जवाब में खेलने उतरी मेजबान टीम ने जयवर्धने (123), थरंगा (76), थिलिना कैंडेंबी (32) और कप्तान कुमार संगकारा (नाबाद 37) की शानदार पारियों की बदौलत 46.3 ओवरों में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जयवर्धने को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

जयवर्धने ने अपनी 108 गेंदों की पारी के दौरान 14 चौके और एक छक्का जड़ा जबकि थरंगा ने 96 गेंदों पर नौ चौके लगाए। थरंगा और जयवर्धने ने पहले विकेट के लिए 202 रन जोड़े। संगकारा ने अपनी 29 गेंदों की नाबाद पारी में चार चौके लगाए। कैंडेंबी ने 35 गेंदों का सामना कर तीन बार गेंद को सीमारेखा के पार पहुंचाया।

इससे पहले, मेहमान टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 288 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से उमर अकमल ने सर्वाधिक 66 रन बनाए जबकि कामरान अकमल ने 45, कप्तान यूनुस खान ने 44, शाहिद अफरीदी ने 32 और अब्दुर रज्जाक ने 30 रनों का योगदान दिया।

राणा नवेद उल हसन 23 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से 30 तथा मोहम्मद आमेर चार रन बनाकर नाबाद लौटे। उमर अकमल ने अपनी 65 गेंदों की पारी के दौरान पांच चौके और दो छक्के लगाए जबकि कामरान ने 46 गेंदों का सामना कर सात बार गेंद को सीमा रेखा से बाहर भेजा।

यूनुस खान ने 59 गेंदों पर छह चौके जड़े जबकि अफरीदी ने अपनी 20 गेंदों की तूफानी पारी के दौरान पांच चौके लगाए। रज्जाक ने भी तेज पारी खेली और 26 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के जड़े। नासिर जमशेद (1), शोएब मलिक (12) और फवद आलम (13) ने निराश किया।

श्रीलंका की ओर से मुथैया मुरलीधरन और एंजेलो मैथ्यूज ने दो-दो विकेट चटकाए। इसके अलावा नुवान कुलसेकरा, थिलन तुषारा और दिलहारा फर्नांडो को एक-एक सफलता मिली।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+