एशेज: तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड की पकड़ मजबूत
चौथे दिन का खेल खत्म होने पर आस्ट्रेलियाई टीम ने दो विकेट पर 88 रन बना लिए थे। शेन वाटसन 34 और माइक हसी 18 रन बनाकर नाबाद थे। चौथे दिन रिकी पोंटिंग और साइमन कैटिच के रूप में आस्ट्रेलियाई टीम को दो झटके लगे।
इससे पहले तीसरे दिन का खेल बारिश में धुल गया था। ऐसे में चौथे दिन इंग्लैंड की टीम ने दूसरे दिन के स्कोर दो विकेट पर 116 रनों से आगे खेलते हुए 376 रन बनाए। एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने 76, एंड्रयू स्टॉस ने 69, स्टअर्ट ब्रॉड ने 55 और इयान बेल ने 53 रनों की पारी खेली। आस्ट्रेलिया की ओर से बेन हिल्फेनहॉस ने चार और पीटर सीडल ने तीन विकेट चटकाए। अपने फॉर्म को लेकर संघर्ष कर रहे मिशेल जॉनसन को भी दो विकेट मिले।
मैच के पहले दिन आस्ट्रेलियाई टीम 263 रनों पर ढेर हो गई थी। आस्ट्रेलिया की ओर से शेन वाटसन ने 62 रन बनाए थे। इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन ने पांच और ग्राहम ओनियंस ने चार विकेट चटकाए थे।
गौरतलब है कि लॉर्ड्स में खेले गए श्रृंखला का दूसरा मैच जीतकर इंग्लैंड 1-0 की बढ़त बनाए हुए है। पहला मैच ड्रा हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications