इंडोनेशिया मास्टर्स: खिताबी मुकाबले में ताइवान खिलाड़ी से हारी सायना नेहवाल
नई दिल्ली। इंडियन स्टार बैडमिंटन प्लेयर सायना नेहवाल को इंडोनेशिया मास्टर्स के फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। ताइवान की ताई जू यींग ने इंडोनेशिया मास्टर्स के खिताबी मुकाबले में सायना नेहवाल को हराकर वीमन्स बैडमिंटन सिंगल के फाइनल में जीत हासिल कर ली। जू यींग ने फाइनल मुकाबले में साइना 21-9, 21-13 से हराया। तीन बार इंडोनेशिया मास्टर्स का खिताब अपने नाम कर चुकीं सायना इस बार चूक गई।
हालांकि, इस पूरे टूर्नामेंट में सायना का प्रदर्शन बहुत शानदार रहा। सायना ने पहले राउंड में चीन की 19 साल की बेहद प्रतिभाशाली चेन यूफ़ेई को शिकस्त दी। दूसरे राउंड में भी उन्होंने चीन की 20वीं वर्ल्ड रैंकिंग वाली चेन जियाओजिन को हराया। उसके क्वार्टर फाइनल में उन्होंने ओलिंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु को हराकर अपने नाम बड़ी जीत दर्ज की।
सायना ने इससे पहले अपने सेमिफाइनल मुकाबले में थाइलैंड की रैटचेनॉक इंटेनॉन को सीधे गेम में 21-19, 21-19 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की थी। अपने टखने के ऑपरेशन के बाद सायना ने शानदार वापसी की थी, लेकिन इस बार खिताब जीतने में नाकाम रही।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
