Indonesia Open 2021: पीवी सिंधु का सफर थमा, सेमीफाइनल में मिली हार
नई दिल्ली। विश्व चैंपियन पीवी सिंधु का इंडोनेशिया ओपन में सफर थम चुका है। पीवी सिंधु को इंडोनिशया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पूर्व वर्ल्ड चैम्पियन थाईलैंड की रेचानोक इंतानोन से हार का सामना करना पड़ा। सातवीं रैंकिंग वाली सिंधु ने पहला गेम सिर्फ 17 मिनट में 21-15 से अपने नाम कर लिया। लेकिन आखिरी दो सेटों में दुनिया की आठवें नंबर की खिलाड़ी रेचानोक ने जबरदस्त वापसी करते हुए 21-9, 21-14 से मुकाबले जीत लिए।
यह लगातार पांचवीं बार था जब सिंधु इस साल सेमीफाइनल में बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गईं, जबकि रेचानोक ने 2021 की अपनी पहली अंतिम उपस्थिति बुक की। 26 वर्षीय सिंधु ने पिछले हफ्ते इंडोनेशिया मास्टर्स में अंतिम चार में जगह बनाई थी और अक्टूबर में फ्रेंच ओपन में भी बनाई थी।
यह भी पढ़ें- IPL 2022 : मुंबई का ये बल्लेबाज हुआ रिलीज तो करोड़ों में लग सकती है बोली
सिंधु ने अच्छी शुरुआत की और शुरुआत में धीरे-धीरे 8-3 की बढ़त बना ली। फिर बीच में रेचानोक ने 9-10 तक अंक पहुंचाए। सिंधु ने आगे बढ़ने के लिए फिर लगातार तीन अंक हासिल किए और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा और शुरुआती गेम को जीत लिया। फिर रेचानोक ने अपनी लय वापस हासिल की और 11-7 की बढ़त बना ली। फिर अगले दस में से नौ अंक भी उसने अपने नाम करके मैच 1-1 की बराबरी पर पहुंचाया। तीसरे गेम में सिंधु ने कई गलतियां की जिसका थाई खिलाड़ी ने फायदा उठाया।
बता दें कि पीवी सिंधु ने इसी साल टोक्यो ओलिंपिक में ब्राॅन्ज मेडल अपने नाम कर इतिहास रचा था। सिंधु ओलिंपिक खेलों में दो मेडल हासिल करने वाली भारत की इकलौती महिला और कुल दूसरी खिलाड़ी हैं। सिंधु ने इससे पहले रियो ओलिंपिक 2016 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। ओलिंपिक के बाद सिंधु ने ब्रेक लिया था और फिर वापसी की थी। लेकिन तब से लेकर अब तक एक भी फाइनल मुकाबला नहीं जीत पाई हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
