इंडोनेशिया ओपन: कोरियाई खिलाड़ी को हराकर फाइनल में पहुंचे किदांबी श्रीकांत
नई: इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने वर्ल्ड नंबर वन बैडमिंटन स्टार दक्षिण कोरिया के सोन वान हो को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले सेमीफाइनल में दूसरे भारतीय खिलाड़ी एचएस प्रणय जापानी खिलाड़ी से हार गए।
शनिवार को हुए मुकाबले में श्रीकांत ने एक घंटे 12 मिनट चले मुकाबले में सोन वान को 21-15 14-21 24-22 से हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया। फाइनल में श्रीकांत का मुकाबला रविवार को जापान के काजुमासा सकाई से होगी। सकाई ने शनिवार को ही खेले गए पहले सेमीफाइनल में भारत के एचएस प्रणय को 21-17, 26-28, 18-21 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। श्रीकांत यह खिताब जीतते हैं, तो वो ऐसा करने वाले पहले भारतीय पुरुष शटलर होंगे।
इससे पहले शुक्रवार को 25वीं रैंकिंग वाले एचएस प्रणय ने एक घंटे 15 मिनट तक चले मुकाबले में लोंग को 21-18, 16-21, 21-19 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी तो वहीं 22वीं वर्ल्ड रैंकिंग वाले श्रीकांत ने मजह 37 मिनट चले मुकाबले में वांग को 21-15, 21-14 से हरा कर सेमीफाइनल का टिकट कटाया था। श्रीकांत ने सेमीफाइनल में अपनी लय कायम रखी तो प्रणय हारकर बाहर हो गए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
