इंडोनेशिया ओपनः क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुए सिंधु-प्रणॉय
नई दिल्ली। इंडोनेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में सिंधु और प्रणॉय की हार के साथ ही भारतीय चुनौती खत्म हो गई है। पीवी सिंधु और एचएस प्रणॉय को बीडब्ल्यूएफ विश्व सुपर 1000 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी और ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधु को दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी चीन की ही बिंगजियाओ ने 21-14, 21-15 से हराया।
यह चीनी खिलाड़ी के खिलाफ 11 मैचों में उनकी छठी हार थी। सिंधु और बिंगजियाओ के मैच में दोनों खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया। चीनी खिलाड़ी ने 10-8 की बढत बना ली थी लेकिन सिंधु ने वापसी करके अंतर 11-10 का कर दिया। सिंधु अपनी सहज गलतियों पर अंकुश नहीं लगा सकी और बिंगजियाओ ने इसका पूरी फायदा उठाया।
वहीं, आठवीं वरीयता प्राप्त प्रणॉय ऑल इंग्लैंड चैंपियन शि युकी से हार गए। आठवीं वरीयता प्राप्त प्रणॉय ने युकी की चुनौती का सामना करने की पूरी कोशिश की, लेकिन टिक नहीं सके। तीसरी वरीयता प्राप्त चीनी खिलाड़ी ने दोनों गेम में 11-8 की बढ़त बना ली और आखिर में 21-17, 21-18 से जीत दर्ज की।
इससे पहले भारत की बैडमिंटन स्टार सिंधु ने इंडोनेशिया ओपन में जापान की आया ओहोरी को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। इस मुकाबले में सिंधु ने 0 -3 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 10- 8 और 16-12 की बढ़त बनाई। उन्होंने पहला गेम आसानी से जीत लिया और दूसरे गेम में भी दबाव बरकरार रखते हुए जीत दर्ज की। वहीं एचएस प्रणॉय ने चीनी ताइपै के वांग झू को 21- 23, 21- 15, 21-13 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
