इंग्लैंड की पहली पारी 332 रनों पर सिमटी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने पहले दिन की समाप्ति तक आठ विकेट के नुकसान पर 307 रन बनाए थे।
पहले दिन 26 रन पर नाबाद लौटने वाले स्टुअर्ट ब्रॉड 37 रन बनाकर आउट हुए जबकि अंतिम विकेट के रूप में जेम्स एंडरसन (0) पेवेलिटन लौटे। स्टीव हर्मिसन 12 रन बनाकर अविजित रहे।
आस्ट्रेलिया की ओर से पीटर सिडल ने सर्वाधिक चार विकेट झटके जबकि बेन हिफेनहास के खाते में तीन और मिशेल जानसन के खाते में दो विकेट गए।
पांच मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच 115 रनों से जीता था।
आस्ट्रेलिया ने एजबेस्टन में खेले गए चौथे मुकाबले में एक पारी और 80 रन से जीत हासिल कर श्रृंखला में बराबरी की थी। शेष दो मैच बराबरी पर छूटे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications