अपने करियर के लगातार दूसरे आईटीएफ खिताब के लिए प्रयासरत वर्धन ने शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में हॉलैंड के पीटर लुकासेन को 6-4, 6-2 से पराजित किया।
वर्धन ने यह मैच एक घंटा 27 मिनट में अपने नाम किया। आंध्र प्रदेश के वर्धन ने अपना आखिरी आईटीएफ खिताब इस साल जुलाई में जीता था।
उधर, किम ने खिताबी मुकाबले में स्थान पक्का करने के लिए ब्रिटेन के क्रिस एटॉन को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से हराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।