Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशियाड-2010 : सोना जीतने में पुरुषों से आगे हैं चीनी महिलाएं

मेजबान देश ने सोमवार दोपहर तक कुल 290 पदक अपने नाम किए। इसमें से 153 पदक महिलाओं ने जीते हैं जबकि पुरुषों ने 122 पदक देश को दिए हैं। 15 पदक मिश्रित वर्ग में मिले हैं।

दूसरी ओर, दक्षिण कोरिया ने अब तक कुल 56 स्वर्ण अपने नाम किए हैं। इसमें से 35 पुरुषों ने और 17 महिलाओं ने जीते हैं। चार पदक मिश्रित वर्ग में मिले हैं।

पुरुषों से अधिक स्वर्ण जीतने की दौड़ में थाईलैंड की भी महिलाएं आगे हैं। थाईलैंड को अब तक कुल सात स्वर्ण मिले हैं। इसमें से दो पुरुषों ने और तीन महिलाओं ने जीते हैं। दो स्वर्ण मिश्रित वर्ग में मिले हैं। इसी तरह सिंगापुर ने चार स्वर्ण हासिल किए हैं। इनमें से तीन महिलाओं ने जीते हैं।

भारत पदक तालिका में नौवें स्थान पर विराजमान है। उसके खाते में कुल पांच स्वर्ण हैं। इनमें से तीन स्वर्ण पुरुषों ने और दो महिलाओं ने जीते हैं। भारत को कुल 34 पदक प्राप्त हुए हैं। इनमें से 24 पदक पुरुषों और नौ पदक महिलाओं के नाम रहे हैं। एक पदक मिश्रित वर्ग में मिला है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, November 22, 2010, 14:00 [IST]
Other articles published on Nov 22, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+