Must Click: शटलर क्वीन पीवी सिंधु से जुड़ी रोचक बातें
बेंगलुरु। भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने रियो ओलंपिक में भारत के लिए मेडल जीतकर सफलता की एक नई कहानी लिखी है। इसमें कोई शक नहीं है कि सिंधु की इस सफलता के पीछे उनकी दिन-रात की कड़ी मेहनत और उनके कोच पुलेला गोपीचंद का मार्गदर्शन है।
इतिहास 'साक्षी', 'सिंधु' इबादत और 'दीपा-ललिता' गुरूर है..
आईये जानते हैं भारत की इस शटलर क्वीन से जुड़ी कुछ खास बातें..
- सिंधु की हाईट बहुत ज्यादा है इसलिए वो कोर्ट को पूरा कवरअप करते हुए डिफेंसिव शॉट खेलती हैं।
- उनके करीबी बताते हैं कि सिंधु बहुत शांत रहती थीं इसलिए गोपीचंद ने उनसे कहा था कि अगर आगे बढ़ना है तो एग्रेसिव बनो।
- जिसके लिए उन्होंने सिंधु को कहा था कि वो अकेले कमरे में घंटो चिल्लाया करें।
- फिटनेस के प्रति काफी सचेत रहने वाले गोपीचंद ने सिंधु पर खानों को लिए कुछ पाबंदी लगायी है।
Video: कोहली ने सिंधु को दी दिलचस्प स्टाइल में बधाई
सिंधु के बारे में और रोचक बातें जानने के लिए आप नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये..

चॉकलेट और बिरयानी पर पाबंदी
गोपीचंद ने सिंधु पर चॉकलेट और हैदराबादी बिरयानी खाने पर पाबंदी लगा रखी है।

नो वॉटर नो जूस
गोपीचंद सिंधु को बाहर का पानी और जूस भी नहीं पीने देते हैं।

मीठा खाने पर बैन
गोपीचंद एकेडमी में मीठा खाने पर भी बैन है, सिंधु ने शायद लंबे वक्त से कोई मीठी चीज नहीं खायी है।

पापा ने ली 8 महीने की छुट्टी
सिंधु के पिता पीवी रमन्ना ने उनकी तैयारी के लिए खुद रेलवे विभाग से आठ महीने की छुट्टी ली है ताकि वो रोज सिंधु के साथ 30 किमी का फासला तय करके अपने घर गाची बावली से गोपीचंद अकेडमी जा सके। इसके लिए वो रोज सुबह 4 बजे उठते थे।

इमोशनल हैं सिंधु
गोपीचंद के मुताबिक सिंधु बहुत इमोशनल लड़की है इसलिए वो खेल से पहले उसे किसी से बात करने या मिलने की आज्ञा नहीं देते हैं।

मिलिए इतिहास रचने वाली पीवी सिंधु के 'द्रोणाचार्य' से
मिलिए इतिहास रचने वाली पीवी सिंधु के 'द्रोणाचार्य' से
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications