वॉरसेस्टरशायर ने साथ छोड़ा, हैंपशायर के लिए खेलेंगे जोंस
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द डेली टेलीग्राफ' के मुताबिक जोंस अपने संघर्षपूर्ण करियर को नए सिरे से संवारने के लिए हैंपशायर की ओर से नई पारी शुरू करेंगे। जोंस घुटने की चोट के कारण इंग्लैंड टीम में दोबारा जगह नहीं बना सके हैं।
वॉरसेस्टरशायर क्लब द्वारा निकाले जाने के बाद हैंपशायर के कोच जाइल्स व्हाइट ने जोंस को अपनी टीम में शामिल करने का फैसला किया है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि उन्हें रोज बाउल में गेंदबाजी करने का मौका मिल जाएगा।
पत्र ने व्हाइट के हवाले से लिखा है, "जोंस का रिकार्ड बेहतरीन है, यही कारण है कि हमने इस सप्ताह उनसे संपर्क साधा है। मैं व्यक्तिगत तौर पर आशा करता हूं कि जोंस हमारे लिए फायदेमंद साबित होंगे।"
उल्लेखनीय है कि घुटने की चोट से उबर नहीं पाने के कारण वॉरसेस्टरशायर ने उन्हें टीम से निकाल दिया है। 2005 एशेज श्रृंखला में लिए गए 18 विकेटों सहित जोंस ने अपने करियर में कुल 59 विकेट लिए हैं। चैंपियंस ट्राफी के लिए उन्हें इंग्लैंड की संभावित टीम में शामिल किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications