नई दिल्ली में अक्टूबर में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतकर इतिहास रचने वाली पूनिया ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले में 61.94 मीटर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
चीन की येनफेंग ली ने 66.18 मीटर तक चक्का फेंककर स्वर्ण जीता जबकि चीन की ही एमिन सांग ने 64.04 मीटर के साथ रजत पदक हासिल किया।
राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारत की हरवंत कौर चौथे स्थान पर रहीं। हरवंत ने 57.55 मीटर की अधिकतम दूरी नापी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।