Birthday Special : जानिए बैडमिंटन की सबसे ग्लैमरस खिलाड़ी ज्वाला गट्टा के बारे में
नई दिल्ली। भारत की सबसे ग्लैमरस बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गट्टा आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। इस बैडमिंटन खिलाड़ी को खेल के अलावा उनकी खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है।
ज्वाला गट्टा ने अपने जन्मदिन को घर पर रहकर परिजनों के साथ मनाया और उन्होंने इसकी जानकारी ट्वीट के जरिए दी। उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें :

महाराष्ट्र में जन्मीं ज्वाला
महाराष्ट्र में जन्मीं ज्वाला का पालन-पोषण हैदराबाद में हुआ और उन्होंने शिक्षा भी यहीं रहकर ग्रहण की। बैडमिंटन भी उन्होंने यहीं खेलना शुरू किया था।

2012 लंदन ओलंपिक में रिप्रेजेंट किया
ज्वाला गट्टा ने भारत को 2012 लंदन ओलंपिक में रिप्रेजेंट किया था। उन्होंने बैडमिंट को भारत में पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वह पहली भारतीय थीं जिन्होंने बैडमिंट डबल्स में टॉप 10 में जगह बनाई।
Read Also : PICS: धोनी की पत्नी साक्षी संग यह रोमांटिक तस्वीर तेजी से हो रही है वायरल, जानिए वजह

6 साल की उम्र से ही बैडमिंटन खेलना शुरू
ज्वाला गट्टा ने 6 साल की उम्र से ही बैडमिंटन खेलना शुरू कर दिया था। इस दौरान उन्होंने कई जूनियर चैंपियनशिप अपने नाम किए। ज्वाला गट्टा की खेल शैली काफी आक्रामक है।

नेट पर काफी आक्रामक और खतरनाक
वह नेट पर काफी आक्रामक और खतरनाक खिलाड़ी मानी जाती हैं। अपने स्ट्रोक्स को लेकर वह काफी संतुलित और चौकन्नी रहती हैं। ज्वाला के पिता हिंदू हैं जबकि उनकी मां चाइना की हैं।
Read Also : यह पैरालंपिक महिला एथलीट गोल्ड मेडल जीतने के बाद चाहती है अपनी मौत

व्यक्तिगत जीवन ज्यादा अच्छा नहीं रहा
ज्वाला गट्टा का व्यक्तिगत जीवन ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। 2011 में कॅरियर के दौरान ही उनका अपने साथी खिलाड़ी चेतन आनंद से तलाक हो गया। वे दोनों 2005 में परिणय सूत्र में बंधे थे।

मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ जुड़ा नाम
तलाक लेने के बाद ज्वाला गट्टा का नाम क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ जुड़ा। दोनों के अफेयर की खबरें सामने आईं। ज्वाला 13 बार की नेशनल बैडमिंटन चैंपियन हैं।

अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया
2010 कॉमनवेल्थ खेलों में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया था। इसके अलावा 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में भी उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

बैडमिंटन डबल्स में अश्विनी पोनप्पा के साथ जोड़ी
2011 में उन्हें खेल के प्रतिष्ठित पुरस्कार अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया था। यह भारत का दूसरा सर्वोच्च खेल पुरस्कार है। ज्वाला गट्टा बैडमिंटन डबल्स में अश्विनी पोनप्पा के साथ जोड़ी बनाती हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
